Section 16 of The Jharkhand State University Act, 2026 — परीक्षा नियंत्रक
Bare section text
Official Legislative Text
परीक्षा नियंत्रक
- (1)परीक्षा नियंत्रक विश्वविद्यालय का एक पूर्णकालिक पदाधिकारी होगा जिसकी नियुक्ति धारा 82 में विहित रीति से की जाएगी।
- (2)परीक्षा नियंत्रक परीक्षा एवं मूल्यांकन बोर्ड का पदेन सचिव होगा।
- (3)परीक्षा नियंत्रक विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाओं के आयोजन, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन तथा परीक्षा परिणामों के समयबद्ध प्रकाशन के लिए उत्तरदायी होगा।
- (4)परीक्षा नियंत्रक के निम्नलिखित कर्तव्य और शक्तियाँ होंगी:- (क) परीक्षाओं के संचालन हेतु परीक्षा केंद्रों, केंद्राधीक्षकों, परीक्षकों, मूल्यांकनकर्ताओं और अन्य संबंधित कर्मियों की व्यवस्था और नियुक्ति से संबंधित कार्य करना; (ख) प्रश्नपत्रों की छपाई, गोपनीयता, सुरक्षा और वितरण की समुचित व्यवस्था करना; (ग) उत्तर पुस्तिकाओं का सुरक्षित भंडारण, कोडिंग, डिकोडिंग और मूल्यांकन सुनिश्चित करना; (घ) शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार परीक्षा परिणामों को समय पर तैयार करना और सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन के उपरांत उनकी घोषणा करना; (ङ) परीक्षाओं में अनुचित साधनों के प्रयोग के मामलों की जाँच हेतु आवश्यक कदम उठाना और सक्षम प्राधिकारी को प्रतिवेदन प्रस्तुत करना; (च) ऐसे अन्य कर्तव्यों का पालन करना तथा ऐसी अन्य शक्तियों का प्रयोग करना जो परिनियमों या अध्यादेशों द्वारा विहित की जाएँ अथवा कुलपति द्वारा सौंपी जाएँ।