Section 101 of The Jharkhand State University Act, 2026 — कर्मचारी शिकायत निवारण समिति
Bare section text
Official Legislative Text
- (1)विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की सेवा, वेतन, प्रोन्नति तथा अन्य प्रशासनिक मामलों से संबंधित शिकायतों के निवारण हेतु एक कर्मचारी शिकायत निवारण समिति का गठन किया जाएगा।
- (2)कर्मचारी शिकायत निवारण समिति की संरचना, गठन की प्रक्रिया, शक्तियाँ, कार्यप्रणाली एवं बैठक से संबंधित नियम परिनियमों द्वारा विहित किए जाएंगे।
- (3)समिति प्राप्त शिकायतों की जाँच कर एक निश्चित समय-सीमा के भीतर अपना प्रतिवेदन एवं अनुशंसा सक्षम प्राधिकार को प्रस्तुत करेगी।