Section 133 of The Jharkhand State University Act, 2026 — अधधननयमों तथा आिेिों का संरिण
Bare section text
Official Legislative Text
इस अधिनियम, परिनियमों, विश्वविद्यालय अध्यादेशों या विश्वविद्यालय नियमावली के अनुसरण में सद्भावपूर्वक किए गए या किए जाने के लिए आशयित किसी कार्य के लिए विश्वविद्यालय, उसके किसी प्राधिकरण, निकाय, समिति या किसी पदाधिकारी अथवा कर्मचारी के विरुद्ध कोई वाद, अभियोजन या अन्य विधिक कार्यवाही नहीं चलाई जाएगी।