Central
Section 16C of The Petroleum and Minerals Pipelines (Acquisition of Right of User in Land) Act, 1962 in hindi
जमानत के संबंध में उपबंध
- (1)दंड प्रक्रिया संहिता, ।973 (974 का 2) में किसी बात के होते हुए भी, धारा 5 की उपधारा (4) के अधीन दंडनीय किसी अपराध का अभियुक्त कोई व्यक्ति, यदि वह अभिरक्षा में है, तो जमानत पर या अपने निजी बंधपत्र पर तब तक उन्मुक्त नहीं किया जाएगा जब तक,-- (क) लोक अभियोजक को ऐसी उन्मुक्ति के आवेदन का विरोध करने का अवसर नहीं दिया गया है; और (ख) जहां लोक अभियोजक द्वारा आवेदन का विरोध किया जाता है वहां न्यायालय का यह समाधान नहीं हो जाता है कि यह विश्वास करने के युक्तियुक्त आधार हैं कि वह ऐसे अपराध का दोषी नहीं है और जमानत के दौरान उसके द्वारा कोई अपराध किए जाने की संभावना नहीं है ।
- (2)उपधारा (1) में विनिर्दिष्ट जमानत मंजूर करने पर निर्बंधन जमानत मंजूर करने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता, 973 (974 का 2) या तत्समय प्रवृत्त किसी अन्य विधि के अधीन निर्बंधनों के अतिरिक्त हैं ।
- (3)इस धारा की कोई भी बात दंड प्रक्रिया संहिता, ।973 (974 का 2) की धारा 439 के अधीन जमानत से संबंधित उच्च न्यायालय की विशेष शक्तियों को प्रभावित करने वाली नहीं समझी जाएगी ।