Central
Section 12 of The Petroleum and Minerals Pipelines (Acquisition of Right of User in Land) Act, 1962 in hindi
सक्षम प्राधिकारी को सिविल न्यायालयों की कतिपय शक्तियां प्राप्त होंगी
इस अधिनियम के प्रयोजनों के लिए निम्नलिखित विषयों के बारे में सक्षम प्राधिकारी को सिविल न्यायालय की वे सभी शक्तियां प्राप्त होंगी, जो उसे सिविल प्रक्रिया संहिता, 908 (908 का 5) के अधीन वाद का विचारण करते समय प्राप्त होती हैं, अर्थात् :--
(क) किसी व्यक्ति को समन करने और उसको हाजिर कराने और शपथ पर उसकी परीक्षा करने, (ख) किसी दस्तावेज का प्रकटीकरण और पेश किया जाना अपेक्षित करने,
(ग) शपथपत्रों पर साक्ष्य लेने,
(घ) किसी न्यायालय या कार्यालय से कोई लोक अभिलेख अध्यपेक्षित करने,
(ड) साक्षियों की परीक्षा करने के लिए कमीशन निकालने ।