Section 6 of The Infant Milk Substitutes, Feeding Bottles and Infant Foods (Regulation of Production, Supply and Distribution) Act, 1992 in hindi
शिशु दुग्ध अनुकल्प या शिशु, खाद्य के आधानों और लेबलों पर सूचना-(1) '[खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम,
2006] 2006 का 34 के और उसके अधीन बनाए गए नियमों के उपबंधों पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना, कोई भी व्यक्ति किसी शिशु दुग्ध अनुकल्प या शिशु खाद्य का उत्पादन, प्रदाय या वितरण तभी करेगा जब उसके प्रत्येक आधान पर या उस पर चिपकाए गए किसी लेबल पर स्पष्ट, सहज-दृश्य और आसानी से पढ़े जाने योग्य और समझी जाने वाली रीति से उस पर बडे अक्षरों में “महत्वपूर्ण सूचना” शब्द ऐसी भाषा में, जो विहित की जाए, उपदर्शित किए गए हों और उसके नीचे उसी भाषा में निम्नलिखित विशिष्टियां उपदर्शित की गई हों, अर्थातः- (क) बडे अक्षरों में यह कथन कि “माता का दूध आपके बच्चे के लिए सर्वोतम है” ; (ख) यह कथन कि शिशु दुग्ध अनुकल्प या शिशु खाद्य का उपयोग; उसके उपयोग की आवश्यकता और उसके उपयोग की उचित पद्धति के बारे में किसी स्वास्थ्य कार्यकर्ता की सलाह पर ही किया जाए; (ग) यह चेतावनी कि शिशु दुग्ध अनुकल्प या शिशु खाद्य, शिशु के पोषण का एकमात्र स्त्रोत नहीं है; (घ) उसके समुचित रूप से तैयार करने के लिए अनुदेश और उसके असमुचित रूप में तैयार करने से स्वास्थ्य संबंधी परिसंकट के विरुद्ध चेतावनी, असमुचित रूप से तैयार करने से स्वास्थ्य संबंधी परिसंकट के विरुद्ध चेतावनी, (ड) प्रयुक्त संघटक; (च) संरचना या विश्लेषण; (छ) अपोक्षित भंडारकरण संबंधी दशाएं ; (ज) वैच संख्यांक, उसके विनिर्माण की तारीख और वह तारीख जिसके पूर्व उसका, देश की मौसम संबंधी या भंडारकरण संबंधी दशाओं को ध्यान में रखते हुए, उपभोग किया जाना है; (झ) ऐसी अन्य विशिष्टियां जो विहित की जाएं ।
- (2)उपधारा (1) में निर्दिष्ट थुशिशु दुग्ध अनुकल्प या शिशु खाद्य] से संबंधित किसी आधान या लेबल पर- (क) शिशु या स्त्री या दोनों की तस्वीरों नहीं होगी; या (ख) '[शिशु दुग्ध अनुकल्प या शिशु खाद्य] की विक्रेयता में वृद्धि के लिए अभिकल्पित तस्वीरें या अन्य चित्रित सामग्री या वाक्यांश नहीं होंगे; या (ग) “मानववत्” या “*मातृवत” शब्द या वैसा ही कोई अन्य शब्द प्रयोग नहीं किया जाएगा; या (घ) ऐसी अन्य विशिष्टियां नहीं होगी जो विहित की जाएं ।