Central
Section 14 of The Infant Milk Substitutes, Feeding Bottles and Infant Foods (Regulation of Production, Supply and Distribution) Act, 1992 in hindi
अधिहरण-किसी ऐसे शिशु दुग्ध अनुकल्प या पोषण बोतल या शिशु खाद्य या उसके आधान का, जिसकी बाबत इस
अधिनियम के किसी उपबंध का उल्लंघन किया गया है या किया जा रहा है, अधिहरण किया जा सकेगा:
परंतु जहां अधिहरण न्यायनिर्णीत करने वाले न्यायालय के समाधानप्रद रूप में यह सिद्ध हो जाता है कि वह व्यकति, जिसके कब्जे, शक्ति या नियंत्रण में ऐसा कोई अनुकल्प या बोतल या खाद्य या आधान पाया जाता है, इस अधिनियम के उपबंधों के उल्लंघन के लिए उत्तरदायी नहीं है, वहां न्यायालय ऐसे अनुकल्प या बोतल या खाद्य या आधान का अधिहरण करने का आदेश करने के बजाय इस अधिनियम के उपबंधों के भंग के लिए दोषी व्यक्ति के विरुद्ध इस अधिनियम द्वारा प्राधिकृत ऐसा अन्य आदेश कर सकेगा, जो वह ठीक समझे ।