Central
Section 11 of The Prevention of Illicit Traffic in Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act, 1988 in hindi
निरोध की अधिकतम अवधि
वह अधिकतम अवधि, जिसके लिए कोई व्यक्ति किसी ऐसे निरोध आदेश के अनुसरण में निरुद्ध किया जा सकेगा, जिसे धारा 0 के उपबंध लागू नहीं होते हैं और जिसकी धारा 9 के खंड (च) के अधीन पुष्टि कर दी गई है, निरोध की तारीख से एक वर्ष होगी, और वह अधिकतम अवधि जिसके लिए किसी व्यक्ति को किसी ऐसे निरोध आदेश के अनुसरण में निरुद्ध किया जा सकेगा जिसे धारा ]0 के उपबंध लागू होते हैं और जिसकी धारा 0 की उपधारा (2) के साथ पठित धारा 9 के खंड (च) के अधीन पुष्टि कर दी गई है, निरोध की तारीख से दो वर्ष होगी :
परंतु इस धारा में अंतर्विष्ट कोई बात दोनों में से किसी मामले में किसी पूर्वतर समय पर निरोध आदेश को प्रतिसंह्वत करने या उपांतरित करने की समुचित सरकार की शक्तियों को प्रभावित नहीं करेगी ।