Section 26 of The Swadeshi Cotton Mills Company Limited (Acquisition and Transfer of Undertakings) Act, 1986 in hindi
कंपनी द्वारा किसी कपड़ा उपक्रम के संबंध में, जो धारा 3 की उपधारा (2) के अधीन नेशनल टेक्सटाइल कार्पोरेशन में निहित हो गया है, किसी सेवा, विक्रय या प्रदाय के लिए की गई और नियत दिन के ठीक पूर्व प्रवृत्त प्रत्येक संविदा, उस तारीख से, जिसको अध्यादेश प्रख्यापित किया गया है, एक सौ अस्सी दिन की समाप्ति के पश्चात् प्रभावी नहीं रहेगी, जब तक कि ऐसी संविदा का उक्त अवधि की समाप्ति के पूर्व, नेशनल टेक्सटाइल कार्पोरेशन लिखित रूप में अनुसमर्थन नहीं कर देता है और नेशनल टेक्सटाइल कार्पोरिशन ऐसी संविदा का अनुसमर्थन करने में, उसमें ऐसे परिवर्तन या उपांतरण कर सकेगा जो वह ठीक समझे :
परन्तु नेशनल टेक्सटाइल कार्पोरेशन किसी संविदा का अनुसमर्थन करने में लोप या संविदा में कोई परिवर्तन या उपान्तरण तब तक नहीं करेगा जब तक कि--
(क) उसका यह समाधान नहीं हो जाता है कि ऐसी संविदा असम्यक् रूप से दुर्भर है या असदूभावपूर्वक की गई है या, संबंधित कपड़ा उपक्रम के लिए अहितकर है, और
(ख) वह ऐसी संविदा के पक्षकारों को सुनवाई का युक्तियुक्त अवसर नहीं दे देता है और संविदा का अनुसमर्थन करने से इंकार या उसमें कोई परिवर्तन या उपान्तरण करने के अपने कारण अभिलिखित नहीं कर देता है ।