Section 11 of The Rajasthan and Madhya Pradesh (Transfer of Territories) Act, 1959 in hindi — विधियों का विस्तार
Bare section text
Official Legislative Text
ऐसी सभी विधियां, जिनका विस्तार नियत दिन के ठीक पूर्व मध्य प्रदेश राज्य के मंदसौर जिले पर होता है या जो उसमें प्रवृत्त हैं किन्तु अन्तरित राज्यक्षेत्रों पर जिनका विस्तार नहीं है या जो उनमें प्रवृत्त नहीं हैं, उस दिन से अन्तरित राज्यक्षेत्रों पर, यथास्थिति, उनका विस्तार होगा या वे उनमें प्रवृत्त होंगी; और वे सभी विधियां, जो नियत दिन के ठीक पूर्व अन्तरित राज्यक्षेत्रों में प्रवृत्त हैं किन्तु मध्य प्रदेश राज्य के मंदसौर जिले में प्रवृत्त नहीं हैं, उस दिन के पूर्व की गई या करने में लोप की गई किसी बात के बारे में के सिवाय उस दिन से अन्तरित राज्यक्षेत्रों में प्रवृत्त नहीं रहेंगी ।
स्पष्टीकरण--इस धारा में “विधि” के अन्तर्गत ऐसी कोई अधिनियमिति, अध्यादेश, विनियम, आदेश, उपविधि, नियम, स्कीम, अधिसूचना या अन्य लिखत आती है जो सम्पूर्ण मध्य प्रदेश या राजस्थान या उसके किसी भाग में विधि का बल रखती है ।