Central
Section 9 of The Employment of Manual Scavengers and Construction of Dry Latrines (Prohibition) Act, 1993 in hindi
निरीक्षकों की नियुक्ति तथा प्रवेश और निरीक्षण करने की उनकी शक्तियां
- (1)राज्य सरकार, अधिसूचना द्वारा ऐसे व्यक्तियों को, जिन्हें वह ठीक समझे, इस अधिनियम के प्रयोजनों के लिए निरीक्षक नियुक्त कर सकेगी और वह स्थानीय सीमाएं परिनिश्चित कर सकेगी जिनके भीतर वे इस अधिनियम के अधीन अपनी शक्तियों का प्रयोग करेंगे ।
- (2)किसी कार्यपालक प्राधिकारी की अधिकारिता की स्थानीय सीमाओं के भीतर प्रत्येक निरीक्षक ऐसे प्राधिकारी का अधीनस्थ होगा ।
- (3)राज्य सरकार द्वारा इस निमित्त बनाए गए किन््हीं नियमों के अधीन रहते हुए, कोई निरीक्षक अपनी अधिकारिता की स्थानीय सीमाओं के भीतर सभी युक्तियुक्त समयों पर, ऐसी सहायता के साथ, जो वह आवश्यक समझे :-- (क) कार्यपालक प्राधिकारी के ऐसे किन्हीं कृत्यों का पालन करने के प्रयोजन के लिए जो उसे सौंपे जाएं ; (ख) यह अवधारित करने के प्रयोजन के लिए कि क्या और यदि ऐसा है तो वह रीति से जिससे ऐसे कोई कृत्य किए जाने हैं, या क्या इस अधिनियम या इसके अधीन बनाए गए किन््हीं नियमों, आदेशों या स्कीमों अथवा इस अधिनियम के अधीन तामील की गई किसी सूचना, किए गए किसी आदेश, दिए गए किसी निदेश या प्राधिकारी के किन्हीं उपबंधों का पालन किया जा रहा है या पालन किया गया है: (ग) किसी शौचालय की परीक्षा और परीक्षण करने के लिए या ऐसे किसी भवन का निरीक्षण करने के लिए जिसमें उसके पास यह विश्वास करने का कारण है कि इस अधिनियम के अधीन या इसके अधीन बनाए गए नियमों, आदेशों या स्कीमों के अधीन कोई अपराध किया गया है या किया जा रहा है या किया जाने वाला है और पर्यावरण प्रदूषण के निवारण या कम करने के लिए, किसी स्थान में प्रवेश कर सकेगा ।