Central
Section 21 of The Employment of Manual Scavengers and Construction of Dry Latrines (Prohibition) Act, 1993 in hindi
इस अधिनियम से असंगत अन्य विधियों और करारों का प्रभाव
- (1)उपधारा (2) के उपबंधों के अधीन रहते हुए, इस अधिनियम, इसके अधीन बनाए गए नियमों, स्कीमों के उपबंध या किए गए आदेश, इस अधिनियम से भिन्न किसी अधिनियमिति, रूढ़ि, परम्परा, संविदा, करार या अन्य लिखत में अन्तर्विष्ट किसी बात के होते हुए भी, प्रभावी होंगे ।
- (2)यदि कोई कार्य या लोप इस अधिनियम और किसी अन्य अधिनियम के अधीन दंडनीय कोई अपराध गठित करता है, वहां ऐसे अपराध का दोषी पाया गया अपराधी अन्य अधिनियम के अधीन दंडित किए जाने का भागी होगा न कि इस अधिनियम के अधीन ।