Central
Section 8 of The Suppression of Unlawful Acts against Safety of Civil Aviation Act, 1982 in hindi
कतिपय वायुयानों को कन्वेंशन देशों में रजिस्ट्रीकृत समझने की शक्ति
यदि केन्द्रीय सरकार का यह समाधान हो जाता है कि किसी वायुयान के सम्बन्ध में मांट्रियल कन्वेंशन के अनुच्छेद 9 की अपेक्षाओं की पूर्ति हो गई है तो वह राजपत्र में अधिसूचना द्वारा यह निदेश दे सकेगी कि इस अधिनियम के प्रयोजनों के लिए ऐसा वायुयान उस कन्वेंशन देश में रजिस्ट्रीकृत समझा जाएगा जो अधिसूचना में विनिर्दिष्ट किया जाए ।