Central
Section 10 of The Suppression of Unlawful Acts against Safety of Civil Aviation Act, 1982 in hindi
सद्भावपूर्वक की गई कार्रवाई के लिए संरक्षण
- (1)इस अधिनियम के उपबन्धों के अनुसरण में सद्भावपूर्वक की गई या की जाने के लिए आशयित किसी बात के लिए कोई भी वाद, अभियोजन या अन्य विधिक कार्यवाही किसी व्यक्ति के विरुद्ध न होगी ।
- (2)इस अधिनियम के उपबन्धों के अनुसरण में सद्भावपूर्वक की गई या की जाने के लिए आशयित किसी बात के लिए कोई भी वाद या अन्य विधिक कार्यवाही किए गए या किए जाने के लिए संभाव्य किसी नुकसान के लिए केन्द्रीय सरकार के विरुद्ध न होगी । ' 1994 के अधिनियम सं ० 40 की धारा 5 द्वारा अंतःस्थापित । 2 1994 के अधिनियम सं ० 40 की धारा 6 द्वारा अंत:स्थापित ।