Section 2 of The West Godavari District (Assimilation of Laws on Federal Subjects) Act, 1949 in hindi — निर्वचन
Bare section text
Official Legislative Text
इस अधिनियम में-- (क) “नियत दिन” से इस अधिनियम के प्रवृत्त होने के लिए धारा । की उपधारा (2) के अधीन नियत की गई तारीख अभिप्रेत है; (ख) “एलूरू ताल्लुक” से मद्रास राज्य के पश्चिम गोदावरी जिले में उस नाम का ताल््लुक अभिप्रेत है; (ग) “विधि” से कोई अधिनियम, अध्यादेश, विनियम, नियम, आदेश या उपविधि अभिप्रेत है जो भारत प्रशासन अधिनियम, 935 (25 और 26 जार्ज, अ० 2) की सातवीं अनुसूची में सूची | में प्रगणित मामले से संबंधित है; और (घ) “अनुसूचित क्षेत्र” से उन ग्रामों में समाविष्ट क्षेत्र अभिप्रेत है जो इस अधिनियम की अनुसूची में विनिर्दिष्ट हैं ।