Section 5 of The Indian Statistical Institute Act, 1959 in hindi — केन्द्रीय सरकार द्वारा संस्थान को अनुदान और उधार आदि
Bare section text
Official Legislative Text
संस्थान को अपने कृत्यों का, जिसके अन्तर्गत राष्ट्रीय विकास के लिए योजना से सम्बन्धित अनुसंधान, शिक्षा, प्रशिक्षण, परियोजना सम्बन्धी कार्य और सांख्यिकी कार्य है, दक्षतापूर्ण निर्वहन करने के लिए समर्थ बनाने के प्रयोजनार्थ, केन्द्रीय सरकार, संसद् द्वारा इस निमित्त विधि द्वारा सम्यक् विनियोग किए जाने के पश्चात्, संस्थान को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में ऐसी धनराशियां, जो सरकार आवश्यक समझे, अनुदान, उधार या अन्य रीति में संदाय कर सकती है ।