Section 5 of The Jharkhand Raksha Shakti University Act, 2016 in hindi — विश्वविद्यालय के उद्देश्य
Bare section text
Official Legislative Text
विश्वविद्यालय के निम्नलिखित उद्देश्य होंगे, यथा:-(i) सुरक्षा बलों की संपूर्ण कार्य शैली में उत्कृष्टता लाने हेतु सुरक्षा विज्ञान और प्रबंधन में एक संस्थान का विकास करना;(ii) आंतरिक सुरक्षा के सभी मामलों में शोध/अनुसंधान को आगे बढ़ाना;(iii) व्यक्तिगत और सामाजिक विकास के संदर्भ में विधि प्रवतक अभिकरणों के द्वारा ज्ञान और कौशल के लाभ का विस्तार करना;(iv) शिक्षकों तथा विद्यार्थियों को अधिगम प्रक्रिया के लिए सुविधाएँ उपलब्ध कराना ताकि शैक्षिक उत्कृष्टता के साथ विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान दिया जा सके;(v) प्रशिक्षण में नवाचार के द्वारा सुरक्षा बलों के लिए प्रशिक्षण-प्रणाली का विकास और संचालन;(vi) विचारों व मूल्यों के संवर्धन और विकास तथा भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा को सुरक्षित करने की दृष्टि से पुलिस एवं अन्य सुरक्षा बलों की कार्य-प्रणाली का उन्नयन;(vii) विधि के शासन के लिए सम्मान और न्यायसंगत प्रशासन के प्रति विश्वास का विकास करना;(viii) सतत् शिक्षा और अभ्यास के द्वारा जीविकोन्मुख पाठ्यक्रमों को प्रारंभ करना;(ix) सुरक्षा बलों के साथ जनसामान्य के बेहतर परस्पर संवाद के लिए शोधकार्य और कार्यक्रमों के आयोजनों का कार्यान्वयन;(x) राज्य के युवाओं को प्रभावी और सक्षम सुरक्षा कार्यकर्ता बनने के लिए तैयार करना तथा उक्त उद्देश्य से पाठयक्रमों का संचालन एवं डिग्री (उपाधि), डिप्लोमा और प्रमाण-पत्र प्रदान करना;(xi) ऐसे अन्य उद्देश्य, जिनका इस अधिनियम के प्रावधानों में सामंजस्य नहीं हुआ है, का विश्वविद्यालय के आवेदन पर शासकीय राजपत्र में अधिसूचना के द्वारा राज्य सरकार की ओर से निदिष्ट किया जा सकता है ।