Section 6 of The Uttar Pradesh Public Service (Reservation for Economically Weaker Sections) Act, 2020 — अभिलेख माँगने की शक्ति
Bare section text
6-यदि राज्य सरकार के संज्ञान में यह आता है कि धारा 3 की उपधारा (1) में उल्लिखित आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का कोई व्यक्ति, नियुक्ति प्राधिकारी द्वारा इस अधिनियम या तद्धीन बनायी गयी नियमावली के उपबंधों या इस निमित्त नियुक्ति प्राधिकारी द्वारा जारी शासनादेशों का अनुपालन न किये जाने के कारण प्रतिकूल रूप से प्रभावित हुआ है तो वह ऐसे अभिलेखों को मांग सकती है और ऐसी कार्यवाही कर सकती है जैसा कि वह आवश्यक समझे।