Section 4 of The Uttar Pradesh Public Service (Reservation for Economically Weaker Sections) Act, 2020 — इस अधिनियम के अनुपालन के लिए उत्तरदायित्व और शक्तियां
Bare section text
4-(1) राज्य सरकार, अधिसूचित आदेश द्वारा इस अधिनियम के उपबन्धों का अनुपालन सुनिश्चित करने का उत्तरदायित्व नियुक्ति प्राधिकारी या किसी अधिकारी या कर्मचारी को सौंप सकती है। (2) राज्य सरकार, इसी रीति से, उपधारा (1) में निर्दिष्ट नियुक्ति प्राधिकारी या अधिकारी या कर्मचारी में ऐसी शक्तियाँ या प्राधिकार विनिहित कर सकती है जो उपधारा (1) के अधीन उसे सौंपे गये उत्तरदायित्व के प्रभावी निर्वहन के लिए आवश्यक हों।