Section 59 of The Uttar Pradesh Fire and Emergency Services Act, 2022 — सहायता हेतु पुलिस अधिकारी और अन्य कार्मिक
Bare section text
59 - आग बुझाने संबंधी कार्य संचालनों या अग्नि के जोखिम से अर्न्तग्रस्त किसी सामान को जब्त करने, निरूद्ध करने या हटाने से संबंधित किन्हीं अन्य कर्तव्यों में पुलिस अधिकारी या पुलिसबल एवं अन्य सम्बन्धित विभाग के कर्मचारियों का यह कर्त्तव्य होगा कि वे इस अधिनियम के अधीन ऐसे कर्तव्यों का निष्पादन करने में निदेशक या ऐसे अग्निशमन अधिकारी की सहायता करें।