Section 13 of The Uttar Pradesh Fire and Emergency Services Act, 2022 — अग्निशमन अधिकारी के निलम्बन का प्रभाव
Bare section text
13- किसी अग्निशमन अधिकारी में निहित शक्तियां, कृत्य तथा विशेषाधिकार तब तक निलम्बित रहेंगे जब तक ऐसा अग्निशमन अधिकारी निलम्बनाधीन रहेगा : परन्तु यह कि ऐसे निलम्बन के होते हुए भी ऐसा व्यक्ति उन्ही प्राधिकारियों के नियंत्रण के अध्यधीन रहेगा, जिसके अधीन वह रहता, यदि वह निलम्बनाधीन न होता।