State · Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu
Section 7 of The High Court at Bombay (Extension of Jurisdiction to Goa, Daman and Diu) Act, 1981 in hindi
न्यायिक आयुक्त के न्यायालय से लम्बित कार्यवाहियों का मुम्बई उच्च न्यायालय को अंतरण
- (1)न्यायिक आयुक्त के न्यायालय के समक्ष नियत दिन के ठीक पूर्व लम्बित सभी कार्यवाहियां मुम्बई उच्च न्यायालय को अंतरित हो जाएंगी ।
- (2)उपधारा (1) के अधीन अंतरित प्रत्येक कार्यवाही का मुम्बई उच्च न्यायालय द्वारा इस प्रकार निपटारा किया जाएगा मानो ऐसी कार्यवाही उस उच्च न्यायालय द्वारा ग्रहण की गई हो ।
- (3)न्यायिक आयुक्त के न्यायालय द्वारा नियत दिन के पूर्व किया गया कोई आदेश, समस्त प्रयोजनों के लिए, न केवल उस न्यायालय के आदेश के रूप में बल्कि मुम्बई उच्च न्यायालय के आदेश के रूप में भी प्रभावी होगा ।