Section 21. of Uttarakhand Uniform Civil Code of Uttarakhand, 2024 (Amendment) Act, 2026 — निरसन और व्यावृत्ति
Bare section text
(1) समान नागरिक संहिता, उत्तराखण्ड (संशोधन) अध्यादेश, 2026 (अध्यादेश संख्या-02, वर्ष 2026) एतद्द्वारा निरसित किया जाता है। (2) ऐसे निरसन के होते हुए भी उक्त अध्यादेश के अधीन की गई कोई बात या कार्रवाई इस अधिनियम के तत्स्थानी उपबंधों के अधीन की गई समझी जायेगी।