Section 2 of Uttarakhand Jan Vishwas (Amendment of Provisions) Act, 2026 — उत्तराखण्ड बाढ़ मैदान परिक्षेत्रण अधिनियम, 2012
Bare section text
वर्ष 2013, अधिनियम संख्या 07
धारा 13 में,- (i) खण्ड (क) एवं (ख) निम्नवत् प्रतिस्थापित कर दिये जायेगें अर्थात्- "(क) जुर्माने से, जो पाँच हजार रूपये तक का हो सकेगा, और" "(ख) खण्ड (क) के अधीन दोष सिद्धि के पश्चात् उस प्रत्येक दिन के लिये, जिसके दौरान अपराध जारी रहता है, जुर्माना एक हजार रूपये तक हो सकेगा, और" (ii) नया खण्ड (ग) निम्नवत् अन्तःस्थापित कर दिया जायेगा, अर्थात्- "(ग) उन मामलों में जहां उसी प्रकृति का पश्चातवर्ती अपराध किया गया है, जुर्माने से जो बीस हजार रुपये तक हो सकेगा या साधारण कारावास से जो दो मास तक का हो सकेगा या दोनों से, दण्डित किया जायेगा।"