Central
Section 5 of The Post Office Act, 2023 in hindi
पते और पोस्ट कोड
5. (1) केंद्रीय सरकार, वस्तुओं पर पते, पता पहचानकर्ताओं और पोस्ट कोड के उपयोग हेतु मानक विहित कर सकेगी । (2) इस धारा में “पोस्ट कोड” से किसी भौगोलिक क्षेत्र या अवस्थिति की पहचान करने और वस्तुओं की छंटनी और परिदान की प्रक्रिया को आसान बनाने तथा अन्य प्रयोजनों के लिए प्रयुक्त अंकों, अक्षरों या डिजिटल कोड की श्रृंखला या अंकों, अक्षरों या डिजिटल कोड का संयोजन अभिप्रेत है ।